तमन्ना भाटिया फिल्म की दुनिया का एक जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। OTT की दुनिया पर तमन्ना पूरी तरह छाई हुई है। इसी दौरान उनकी एक नई वेब सीरीज आखरी सच आने वाली है।
बुराड़ी कांड पर आ रही है वेब सीरीज-
इस वेब सीरीज का संबंध दिल्ली के बुराड़ी कांड से है। इसके बारे में पूरे देश में पहले भी चर्चा हो चुकी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक हंसता खेलता दिल्ली का परिवार तबाह हो गया।
“आखरी सच” है वेब सीरीज का नाम
OTT की दुनिया ने फिल्म इंडस्ट्री को बदल कर रख दिया है और इस डिजिटल दुनिया को बहुत पसंद किया जा रहा है। इसलिए आने वाली इस वेब सीरीज के ऊपर भी फैंस बढ़-चढ़कर रिएक्ट कर रहे हैं।
पहले बन चुकी है डॉक्युमेंट्री-
आपको बता दें कि बुराड़ी कांड के ऊपर पहले भी एक डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स के ऊपर हाउस ऑफ सिगरेट के नाम से एक डॉक्यूमेंट्री पहले ही आ चुकी है, जिसे काफी पसंद किया गया था।
हॉटस्टार की इंस्टाग्राम पर प्रोमो रिलीज-
हॉटस्टार में एक छोटा सा प्रोमो वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें इस वेब सीरीज से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें देखी जा सकती हैं और साथ में यह भी लिखा गया है कि यह नरम दिल वालों के लिए बिल्कुल नहीं है।
क्या है घटना?
आपको बता दे की “आखिरी सच” में दिखाया जाएगा कि किस प्रकार एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने एक साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह रहस्यमई घटना दिल्ली के बुराड़ी नामक स्थल पर घटित हुई थी।
कब होगी रिलीज?
यह वेब सीरीज 25 अगस्त से आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके बारे में आपका क्या विचार है नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं।
सीमा हैदर प्रेमिका या है 1 जासूस, जानिए क्या है पूरी कहानी
1 thought on “Warning! आ रही है बुराड़ी कांड पर तमन्ना भाटिया की जबरदस्त वेब सीरीज”