घर पर बैठे हैं खाली तो जरूर करें यह 10 काम

भारत में युवाओं की प्रमुख समस्या उनका खालीपन है। इसी खालीपन का शिकार होकर भारत के युवा गलत दिशा में अपने कदम बढ़ा देते हैं।
जब उनको करने के लिए कुछ नहीं होता तो वह नशे और अन्य गलत चीजों का सहारा लेते हैं। आज हम आपको ऐसे 20 कामों के बारे में बताना चाहते हैं, जिनको आप खाली समय में कर सकते हैं।
आप इन कामों को करने के बाद बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और आप को सुकून मिलेगा। इससे आपकी SKILLS भी बेहतर होंगी।
तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो 10 काम-

1.अपने इंटरेस्ट का सब्जेक्ट पढ़ें-

आपको आपके खाली समय में जब आपके पास करने के लिए कुछ नहीं है, तब सबसे अच्छा मौका यह है कि आप अपने इंटरेस्ट का सब्जेक्ट पढ़ें।

घर पर बैठे हैं खाली तो जरूर करें यह 10 काम

इसमें अध्यात्म एक बड़ी भूमिका निभा सकता है और आपको नई चीजें जानने को मिल सकती हैं। इनमें कुछ प्रमुख किताबों की बात करें तो आचार्य प्रशांत एक बहुत अच्छे लेखक हैं। उनके द्वारा लिखी गई बहुत सी किताबें आपको बहुत अधिक जानने के लिए प्रेरित करती हैं।
आप अंतरिक्ष से जुड़ी हुई जानकारी के बारे में भी पढ़ सकते हैं और रिसर्च कर सकते हैं। इसके अलावा जानवरों से जुड़ी हुई जानकारियां और उनकी प्रजातियों जानना भी दिलचस्प विषय बन सकता है।

2.मनपसंद संगीत यंत्र बजा सकते हैं-

इस दुनिया में लगभग प्रत्येक व्यक्ति कुछ व्यक्तियों को छोड़कर संगीत प्रेमी होता ही है। इसलिए कोई ना कोई संगीत यंत्र अवश्य ही पसंद होगा, जिसको आप सुनना पसंद करते होंगे।

घर पर बैठे हैं खाली तो जरूर करें यह 10 काम

लेकिन आप चाहे तो इस यंत्र को खरीद कर आपके खाली समय में इसको बजाने का प्रयास कर सकते हैं। इससे दो फायदे एक साथ हो जाएंगे-
पहला तो आपका खाली समय बर्बाद नहीं होगा और आपका मनोरंजन होता रहेगा और आप इस काम में व्यस्त रहेंगे।
इसका दूसरा फायदा यह होगा कि इसके द्वारा आपकी एक और skill विकसित हो जाएगी और भविष्य में आपको इसका फायदा भी अवश्य मिलेगा। क्योंकि आज उन व्यक्तियों का जमाना है जो मल्टीटैलेंटेड होते हैं।

3.लेखन कार्य कर सकते हैं-

वैसे तो यह दुनिया सीमित है। लेकिन मनुष्य के दिमाग की कल्पना असीमित दुनिया प्रकट करती है। आप अपनी कल्पनाओं के पंखों को फैला कर एक नई दुनिया के बारे में लिख सकते हैं और कहानी लेखन के अलावा साक्षात्कार आत्मकथा या किसी महान व्यक्ति की जीवनी लिखना भी एक जबरदस्त कार्य माना जाएगा।
ऐसा करते समय आप रिसर्च करने में भी व्यस्त रहेंगे और आपको समय का पता भी नहीं चलेगा।

4.पारिवारिक खेल खेल सकते हैं-

यदि आपके पास करने के लिए और कुछ नहीं है तो आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोई भी बोर्ड गेम खेल सकते हैं और आप उनको चैलेंज कर सकते हैं। ऐसा करने में अकेलापन बिल्कुल महसूस नहीं होता और समय का भी पता नहीं चलता।

5.मनपसंद गाने गुन-गुना सकते हैं-

यदि आपका गला सुरीला है आप तभी गा सकते हैं? ऐसा कुछ नहीं है। यदि आपके पास खाली समय है और आप का गाना गाने का मन है तो आप अपने पसंद का गाना जोर-जोर से गा सकते हैं।

घर पर बैठे हैं खाली तो जरूर करें यह 10 काम

ऐसा करते समय आपको बिल्कुल भी नहीं सोचना है कि आप का गाना कौन सुन रहा है और कौन क्या कह रहा है। आपको बस गाना गाते रहना है और अब आप का समय बीत जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा।
ऐसा करने से आपका मूड फ्रेश हो जाएगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे।

6.दोस्तों के साथ ग्रुप वीडियो चैट-

यदि आप खाली बैठे हुए हैं और आपका मन उदास है। तो ऐसे में आपके दोस्त आपके बहुत काम आ सकते हैं। यदि आप उनके पास जाकर उनसे मिल सके और बात कर सके तो बहुत बेहतर है।

घर बैठे कमाने हैं पैसे तो ये 3 करियर ऑप्शन हैं बेस्ट

यदि ऐसा संभव नहीं है तो आप अपने दोस्तों का ग्रुप बनाकर वीडियो चैट कर सकते हैं। ऐसा करने में आपको बहुत आनंद मिलेगा और आपका मिजाज बिल्कुल बदल जाएगा और आप फ्रेश महसूस करेंगे।

7.पसंदीदा खेल देख सकते हैं-

प्रत्येक व्यक्ति का अपना पसंदीदा गेम होता है। जिसको देखना उसे बहुत पसंद होता है।यदि आप घर पर खाली बैठे हुए हैं तो आपको आपका पसंदीदा खेल अवश्य देखना चाहिए।
यदि कोई भी मैच लाइव नहीं है तो आप पिछला कोई शानदार मैच देख सकते हैं जो आपको बहुत पसंद आया था और ऐसा करने से आपकी याद ताजा हो जाएगी और आपको अच्छा महसूस होगा।

8. वीडियो गेम खेल सकते हैं-

आजकल डिजिटल गेमिंग आसमान छू रही है। भारत में तो यह इंडस्ट्री बहुत तेजी से फैल रही है और भारत के युवा गेमिंग में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। यदि आप खाली बैठे हुए हैं तो आप अपनी पसंदीदा वीडियो गेम खेल सकते हैं।

घर पर बैठे हैं खाली तो जरूर करें यह 10 काम

ऐसा करते समय आपको आपकी सेहत का थोड़ा ध्यान रखना है और ज्यादा लंबे समय तक वीडियो गेम नहीं खेलनी है। यदि आप कुछ समय के लिए अपने मनोरंजन के लिए वीडियो गेम खेलते हैं तो इससे आपका मस्तिष्क भी तेज होता है।
यदि आप खाली है तो आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो गेम जरूर खेलनी चाहिए

9. Dance कर सकते हैं-

यदि आपके पास करने के लिए और कुछ नहीं है और आप निराश और हताश महसूस कर रहे हैं। तो इस समय डांस करने का सबसे अच्छा मौका होता है। आप आपके पसंदीदा गाने पर डांस कर सकते हैं।
ऐसा करने से आपका दुख दूर होता है और आपको खालीपन भी महसूस नहीं होता। इससे आपकी कला में भी बढ़ोतरी होती है और आपकी एक्सरसाइज भी हो जाती है। यह कला आपकी वजन कम करने में भी बहुत सहायता करती है।

10. नई भाषा सीख सकते हैं-

यदि आपके पास करने के लिए और कुछ नहीं है तो आप एक नई भाषा सीख सकते हैं। आजकल दुनिया बहुत छोटी हो गई है और दुनिया में कहीं पर आना जाना अब मुश्किल नहीं रहा है और कुछ ही समय में आप उस जगह जा सकते हैं जहां पर आपकी संस्कृति और भाषा से अलग संस्कृति के व्यक्ति निवास करते हैं।

घर पर बैठे हैं खाली तो जरूर करें यह 10 काम

यदि आपको वहां जाना है तो वहां की भाषा भी आपको सीखनी होगी। यदि इस समय आप खाली हैं, तो आप एक नई भाषा सीख सकते हैं और उसे बोलकर उस में महारत हासिल भी कर सकते हैं।
ऐसा करने से आप एक प्रभावमयी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति बनकर उभर सकते हैं।
चलिए उन 10 कामों के बारे में एक बार फिर थोड़ा short में जान लेते हैं-

घर पर बैठे हैं खाली तो जरूर करें यह 10 काम

1.अपने इंटरेस्ट का सब्जेक्ट पढ़ें-
2.मनपसंद संगीत यंत्र बता सकते हैं-
3.लेखन कार्य कर सकते हैं-
4.पारिवारिक खेल खेल सकते हैं-
5.मनपसंद गाने गुन-गुना सकते हैं-

परिणीति चोपड़ा ने घटाया 28 किलो वजन, जानिए कैसे

6.दोस्तों के साथ ग्रुप वीडियो चैट-
7.पसंदीदा खेल देख सकते हैं-
8. वीडियो गेम खेल सकते हैं-
9. Dance कर सकते हैं-
10. नई भाषा सीख सकते हैं-

3 thoughts on “घर पर बैठे हैं खाली तो जरूर करें यह 10 काम”

  1. I’ve become an eager follower of this stellar website over the past week. The owner clearly pours passion into serving up top-notch content that wows readers. I applaud their dedication and hope they keep up the ace work!

    Reply

Leave a Comment

‘अजय देवगन की मैदान या अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां’ कौन पड़ेगी भारी Mirzapur 3 vs Panchayat 3 कौन होगी पहले रिलीज, देखिए बड़ी अपडेट प्रकृति और विज्ञान में कौन है महान? यह वेब सीरीज कर देगी हैरान नोरा फतेही की ये तस्वीरें क्यों हो रही वायरल, जानिए वजह 12th Fail के सुपरस्टार ने हाथ पर बनवाया किसके नाम का टैटू? देखिए ताजा खबर