केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की इस्तीफे की मांग, 1 बार फिर गरमाई राजनीति

बिहार में रामनवमी के दिन कोई हिंसा की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि शनिवार को हुए एक और हादसे और नीतीश कुमार से की इस्तीफे की मांग ने राजनीति को गरमा दिया है।
शनिवार को बिहार के दो अलग-अलग इलाकों सासाराम और बिहार शरीफ में एक बार फिर देर रात हिंसा हो गई। देश के हालातों को चिंताजनक देखते हुए और इसके ऊपर कारवाई करने के लिए अमित शाह ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथन से सलाह मशवरा किया है।

RJD ने कसा तंज-

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की इस्तीफे की मांग, गरमाई राजनीति
TOPNEWSTREE

RJD ने बीजेपी नेता अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह का ईडी और सीबीआई से मन भर गया है। इसलिए अमित शाह सुरक्षाबलों को बिहार भेजने की बात कह रहे हैं।
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अमित शाह को बिहार की नहीं बल्कि अपनी 40 लोकसभा सीटों की चिंता है। उन्होंने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज है।

बेन स्टोक्स को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने 1 बनाया मास्टर प्लान

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के ऊपर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार में हो रही घटनाओं की कोई  जानकारी नहीं है। जब उन्हें इन घटनाओं की जानकारी ही नहीं है तो वह मुख्यमंत्री बने क्यों बैठे हैं?
नीतीश कुमार अपना इस्तीफा दे दें। क्योंकि बिहार अब पश्चिम बंगाल अब दिशा में जा रहा है। बिहार में भी  अब गजवा-ए-हिंद के नारे लगाए जा रहे हैं।

अमित शाह ने जताई चिंता-

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की इस्तीफे की मांग, गरमाई राजनीति
TOPNEWSTREE

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बिहार में हुई हिंसा पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने राज्यपाल से बात की है और राज्यपाल ने उन्हें राज्य की परिस्थितियों की सूचना दी है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में अर्धसैनिक बल भेजने की बात कही है।

कौन हैं अमित शाह-

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की इस्तीफे की मांग, गरमाई राजनीति
TOPNEWSTREE

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था।
बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी के भीतर कई प्रमुख पदों पर रहे। अमित शाह 2014 के आम चुनाव के दौरान भारतीय राजनीति में प्रमुख रूप से उभरे। उन्होंने भाजपा के अभियान में बहुत मेहनत की और शानदार जीत भी मिली।
अमित शाह एक व्यापक राजनेता, राजनीतिक रणनीतिकार, और कई राज्यों में भाजपा की चुनावी सफलताओं के प्रमुख वास्तुकार के रूप में सम्मानित हैं। लेकिन दूसरी तरफ उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम और कश्मीर मुद्दे पर लोगों की आलोचना का भी सामना करना पड़ा है।


इसके अलावा अमित शाह एक बहुत अच्छे लेखक भी हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति और इतिहास पर कई किताबें भी लिखी है। उनकी छवि एक ऐसे नेता के रूप में उभरी है जो हिंदू संस्कृति और मूल्यों को बढ़ावा देना चाहता है।
अमित शाह भारत की राजनीति में एक गतिशील और प्रभावशाली व्यक्ति हैं। वह भारत की राजनीतिक विचारधारा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और भविष्य में भी उनसे एक प्रमुख राजनीतिक नेता बने रहने की संभावना है।

कौन है नीतीश कुमार-

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की इस्तीफे की मांग, गरमाई राजनीति
TOPNEWSTREE

नीतीश कुमार भी एक प्रमुख भारतीय राजनेता हैं। नीतीश कुमार कई बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। नीतीश कुमार की एक व्यापारिक नेता के रूप में पहचान है और उन्होंने बिहार को एक अल्प विकसित राज्य से विकास की ओर मोड़ने का पूरा प्रयास किया है।
1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में नीतीश कुमार का जन्म हुआ। नीतीश कुमार ने 1970 में जनता पार्टी के सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। नीतीश कुमार 2005 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, जब उनकी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन सरकार बनाई।
नीतीश कुमार अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं जिनमें रेल मंत्री, बिजली मंत्री, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, सड़क-संपर्क आदि शामिल हैं।
अपनी कई उपलब्धियों के बाद भी नीतीश कुमार को लगातार राजनीतिक पुनर्गठन और मुजफ्फरपुर आश्रय गृह घोटाले जैसे मुद्दों से निपटने के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ा है।
लेकिन फिर भी वह बिहार में सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक प्रमुख राजनेता है। 

1 thought on “केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की इस्तीफे की मांग, 1 बार फिर गरमाई राजनीति”

Leave a Comment

‘अजय देवगन की मैदान या अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां’ कौन पड़ेगी भारी Mirzapur 3 vs Panchayat 3 कौन होगी पहले रिलीज, देखिए बड़ी अपडेट प्रकृति और विज्ञान में कौन है महान? यह वेब सीरीज कर देगी हैरान नोरा फतेही की ये तस्वीरें क्यों हो रही वायरल, जानिए वजह 12th Fail के सुपरस्टार ने हाथ पर बनवाया किसके नाम का टैटू? देखिए ताजा खबर