शशि थरूर के ऊपर भड़के विवेक अग्निहोत्री, जानिए क्या है पूरा मामला

शशि थरूर ने मुगलों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर की गई एक टिप्पणी का जवाब दिया। लेकिन विवेक अग्निहोत्री को उनका यह जवाब फूटी आंख नहीं भाया और उन्होंने उनको सख्त शब्द कहे।

शशि थरूर के ऊपर भड़के विवेक अग्निहोत्री, जानिए क्या है पूरा मामला
TOPNEWSTREE

राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के द्वारा 11वीं और 12वीं कक्षाओं की एनसीईआरटी इतिहास की पुस्तक से मुगलों से जुड़े कुछ अध्यायों को हटाया गया है।
एनसीईआरटी के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बयानबाजी चल रही है। कुछ लोग इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करने पर तुले हुए हैं, तो कुछ व्यक्ति इस फैसले को बिल्कुल गलत बता रहे हैं।
शशि थरूर बनाम विवेक अग्निहोत्री:
इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर का मुगलों के समर्थन में बयान आता है। लेकिन ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इसके कारण काफी निराश दिखाई देते हैं और शशि थरूर को जवाब भी देते हैं।

क्या था ट्वीट-

शशि थरूर के ऊपर भड़के विवेक अग्निहोत्री, जानिए क्या है पूरा मामला
TWITTER

साक्षी सिंह ने कहा कि आपको यह समझने की जरूरत है कि मुगल आक्रमणकारी, भारतीय नहीं हैं. इन मुगल आक्रमणकारियों को भारत में नहीं पढ़ा जाएगा, लेकिन अगर कोई उदारवादी मुगल आक्रमणकारियों के बारे में पढ़ना चाहता है तो वह शांतिपूर्ण देश पाकिस्तान का वीजा बनवा सकता है।”

IPL 2023: कोलकाता ने बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त, जानिए कारण

साक्षी सिंह नाम की महिला के ट्वीट का जवाब देते हुए शशि थरूर ने कहा कि आप बिल्कुल गलत कह रही हैं। क्योंकि बाबर के बाद कोई भी मुगल बादशाह भारत से बाहर पैदा नहीं हुआ। वह भारत से अलग किसी और देश को नहीं जानती थे। मुगल बादशाह यही रहते थे और यहां से प्यार करते थे। मुगल बादशाह यहीं मरे और यहीं दफनाए गए।
उन्होंने भारत के द्वारा कमाए गए धन को यहीं पर खर्च किया और अपनी विरासत को हमारे लिए छोड़ भी गए। निश्चित रूप से में उनमें से किसी को भी पाकिस्तान को नहीं सौपूगां।

विवेक अग्निहोत्री का पलटवार-

शशि थरूर के ऊपर भड़के विवेक अग्निहोत्री, जानिए क्या है पूरा मामला
TOPNEWSTREE

शशि थरूर के इस बयान पर विवेक अग्निहोत्री बिल्कुल भड़क गए और उन्होंने कहा कि आपसे थोड़ी और समझ की उम्मीद थी क्योंकि मुगल बादशाह अपनी गरीबी के कारण यहां से नहीं जाना चाहते थे।आपका तर्क कुछ ऐसा है जैसे कोई मिस्टर G आपके घर पर हमला करे. उसपर कब्जा करे।
आपके परिवार को मार डाले और आपकी पत्नी-बेटी के साथ बच्चे पैदा करे फिर बाहर एक बड़ा गुलाब का बगीचा बनाए।G ने आपको लूटा और सैकड़ों साल बाद आपके पोते कहे कि क्योंकि मिस्टर G यहां रहते थे, उन्होंने आप से और परिवार से प्यार किया. बहुत खूब. क्या तर्क है। मुझे कांग्रेस में बचे अंतिम बुद्धिजीवी से थोड़ी और समझ की उम्मीद थी।

1 thought on “शशि थरूर के ऊपर भड़के विवेक अग्निहोत्री, जानिए क्या है पूरा मामला”

Leave a Comment

‘अजय देवगन की मैदान या अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां’ कौन पड़ेगी भारी Mirzapur 3 vs Panchayat 3 कौन होगी पहले रिलीज, देखिए बड़ी अपडेट प्रकृति और विज्ञान में कौन है महान? यह वेब सीरीज कर देगी हैरान नोरा फतेही की ये तस्वीरें क्यों हो रही वायरल, जानिए वजह 12th Fail के सुपरस्टार ने हाथ पर बनवाया किसके नाम का टैटू? देखिए ताजा खबर