सूर्य के बारे में सारी जानकारी, जो है परीक्षाओं के लिए उपयोगी

सूर्य से पहले हम जान लेते हैं कि सौरमंडल किसे कहते हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य उसी का एक भाग है।

सूर्य के बारे में सारी जानकारी, जो है परीक्षाओं के लिए उपयोगी
credit-gettyimages

सौर मंडल क्या है?

सौरमंडल सूर्य, आठ ग्रहों और उनके उपग्रह और हजारों अन्य छोटे पिंड जैसे शुद्र ग्रह, धूमकेतु और उलकाओं से मिलकर बना है। सौरमंडल में सभी प्रकार की ऊर्जा का स्त्रोत भी सूर्य ही है।
सौरमंडल या सौर परिवार में सूर्य का प्रमुख स्थान है। यह पृथ्वी से 150×10 पावर 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और प्रकाश को 300000 किलोमीटर प्रति सेकंड की तीव्र गति से चलकर पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 20 सेकंड का समय लगता है।
जबकि अन्य दूसरे नजदीकी तारे प्रॉक्सिमा सैंटोरी से प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में लगभग 4.3 वर्ष लग जाते हैं।
सूर्य क्या है?
सूर्य एक गैस का गोला है। इसके अंदर 71% हाइड्रोजन, 26.5% हिलियम एवं अन्य तत्व 2.5% होते हैं। सूर्य का केंद्रीय भाग क्रोड कहलाता है। सूर्य के बाहरी सतह का तापमान 6000 डिग्री सेल्सियस होता है।
सूर्य की दीप्तिमान सतह को प्रकाश मंडल कहते हैं।
कभी-कभी प्रकाश मंडल से परमाणुओं का तूफान इतनी तेजी से निकलता है कि सूर्य की आकर्षण शक्ति को पार करके अंतरिक्ष में चला जाता है इसे सौर ज्वाला कहते हैं।
जब यह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है तो वायु के कणों से टकराकर रंगीन प्रकाश उत्पन्न करता है जिसे उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव पर देखा जा सकता है उत्तरी ध्रुव पर इसे अरोरा बोरियलिस कहते हैं तथा दक्षिणी ध्रुव पर इसे अरोरा ऑस्ट्रेलिस कहते हैं।

Leave a Comment

‘अजय देवगन की मैदान या अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां’ कौन पड़ेगी भारी Mirzapur 3 vs Panchayat 3 कौन होगी पहले रिलीज, देखिए बड़ी अपडेट प्रकृति और विज्ञान में कौन है महान? यह वेब सीरीज कर देगी हैरान नोरा फतेही की ये तस्वीरें क्यों हो रही वायरल, जानिए वजह 12th Fail के सुपरस्टार ने हाथ पर बनवाया किसके नाम का टैटू? देखिए ताजा खबर