सोने के गहनों से जुड़ी बड़ी खबर,1अप्रैल से नियम लागू

अगर आप भविष्य में कोई भी सोने का गहना खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। 1 अप्रैल से भारत सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब सोना खरीदते वक्त आपको दुकानदार बेवकूफ नहीं बना पाएगा।

सोने के गहनों से जुड़ी बड़ी खबर,1अप्रैल से नियम लागू
credit-gettyimages

ऐसा इसलिए क्योंकि 1 अप्रैल के बाद एक विशिष्ट कोड संख्या आपके सोने के गहने पर डाली जाएगी। यदि आप उसके ऊपर लोन लेना चाहते हैं, तो बैंक शुद्धता को लेकर सवाल नहीं उठा पाएगा।
सोने के गहनों का भारत में बहुत महत्व है। विवाह शादी में इसे गौरव का प्रतीक माना जाता है और कन्या दान के रुप में भी इसे दिया जाता है। सोने के महत्व को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने 1 अप्रैल से बिना हॉलमार्क के सोने के आभूषणों की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी।
पहले चरण में 256 जिलों को शामिल किया गया था।
1 अप्रैल से HUID कोड जो पहले 4 अंकों का था अब 6 अंकों का हो जाएगा।
आपको यह सावधानी बरतनी है कि आपको बीआईएस टैग लगा हुआ सोना ही खरीदना है।

जिसके ऊपर निम्नलिखित जानकारी दी जाएगी-

सोने के गहनों से जुड़ी बड़ी खबर,1अप्रैल से नियम लागू
youtube

आपको यह बताया जाएगा कि सोना कितने कैरेट का है।
6 अंकों का यूनिककोड उसके ऊपर होगा।
हॉलमार्क का लोगो भी उसके ऊपर दिया जाएगा।
आपको अब सोना खरीदते वक्त घबराने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है। इन बातों को ध्यान में रखकर आप सोना खरीद सकते हैं।
क्योंकि-
22 कैरेट सोने में 91% शुद्धता होती है,
18 कैरेट सोने में 75% शुद्धता होती है और 14 कैरेट सोने में 58 परसेंट ही शुद्धता होती है।
अर्थात सोने के अलावा उसमें कितने प्रतिशत अन्य धातु मिली हुई है इसका पता अब आपको कहने को देखकर ही चल जाएगा।
भारत सरकार के द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत महत्वपूर्ण है और आपके लिए लाभदायक है। आपको किसी भी सोने की दुकान के विक्रेता के बहकावे में अब नहीं आना है और विश्वास की बजाय HUID देखकर ही सोना खरीदना है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कृपया करके कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

Leave a Comment

‘अजय देवगन की मैदान या अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां’ कौन पड़ेगी भारी Mirzapur 3 vs Panchayat 3 कौन होगी पहले रिलीज, देखिए बड़ी अपडेट प्रकृति और विज्ञान में कौन है महान? यह वेब सीरीज कर देगी हैरान नोरा फतेही की ये तस्वीरें क्यों हो रही वायरल, जानिए वजह 12th Fail के सुपरस्टार ने हाथ पर बनवाया किसके नाम का टैटू? देखिए ताजा खबर