“आईपीएल 2023”-क्या महेंद्र सिंह धोनी देने वाले हैं बड़ा झटका

इस साल खेले जाने वाले आईपीएल 2023 का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है। आईपीएल का आगाज 31 मार्च को होगा और फाइनल 28 मई को खेला जाएगा।

CREDIT-TOPNEWSTREE

इस बार आईपीएल भारत में ही खेला जाएगा। आईपीएल 2023 का पहला मैच गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस बार आईपीएल में प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी। जिनमें से 7 घरेलू ग्राउंड पर होंगे और बाकी के बचे 7 मैच टीम को अपने होम टाउन से बाहर खेलने होंगे।
लेकिन आईपीएल से पहले कई बड़ी खबरें निकलकर सामने आ रही हैं। इस बार बड़े-बड़े खिलाड़ी आईपीएल को बीच में ही छोड़कर जा सकते हैं और इनमें से कुछ तो इस बार आईपीएल का हिस्सा भी नहीं होंगे।
तो चलिए इन खिलाड़ियों के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं-

ऋषभ पंत-

साल 2022 के खत्म होते होते एक बुरी खबर क्रिकेट प्रेमियों के लिए निकलकर सामने आई थी। जब पता चला था कि दिल्ली से रुड़की जाते हुए ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें गंभीर चोट आई है।
इसलिए ऋषभ पंत आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं होंगे।

जसप्रीत बुमराह-

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इंजरी से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह अभी लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 में इस बार नजर नहीं आएंगे।
इसके अलावा यदि भारत क्वालीफाई करता है तो भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होंगे।

महेंद्र सिंह धोनी-

क्या महेंद्र सिंह धोनी देने वाले हैं बड़ा झटका-"आईपीएल 2023"
CREDIT-TOPNEWSTREE

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 का हिस्सा होने वाले हैं। लेकिन अब बड़ा सवाल यह उठ कर सामने आ रहा है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 का पूरा सीजन खेलेंगे या आईपीएल को बीच में ही छोड़ देंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी पिछले सीजन इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वो अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलना चाहेंगे। चेन्नई में महेंद्र सिंह धोनी की टीम को कोलकाता के साथ 14 मई को मैच खेलना है।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच हो सकता है।
लेकिन अगर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाती है और प्लेऑफ का मैच चेन्नई में अनाउंस किया जाता है, तब महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन को आगे खेल सकते हैं।

शार्दुल ठाकुर और मिताली की हो गई शादी, एक-दूसरे को निहारते आए नजर

आपके अनुसार महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2023 का पूरा सीजन खेलना चाहिए या नहीं इसके ऊपर अपनी राय अवश्य कमेंट बॉक्स में लिखें।

FOR MORE INFORMATIONCLICK HERE

1 thought on ““आईपीएल 2023”-क्या महेंद्र सिंह धोनी देने वाले हैं बड़ा झटका”

Leave a Comment

‘अजय देवगन की मैदान या अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां’ कौन पड़ेगी भारी Mirzapur 3 vs Panchayat 3 कौन होगी पहले रिलीज, देखिए बड़ी अपडेट प्रकृति और विज्ञान में कौन है महान? यह वेब सीरीज कर देगी हैरान नोरा फतेही की ये तस्वीरें क्यों हो रही वायरल, जानिए वजह 12th Fail के सुपरस्टार ने हाथ पर बनवाया किसके नाम का टैटू? देखिए ताजा खबर