भारत में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.45% तक पहुंच गई है और अभी इसके कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

भारत की बेरोजगारी दर के सबसे प्रमुख राज्य जम्मू-कश्मीर राजस्थान और हरियाणा है। इनमें 30% से अधिक बेरोजगारी दर है।
बेरोजगारी दर
बेरोजगारी भारत में एक प्रमुख मुद्दा है जो देश भर के लाखों लोगों को प्रभावित करता रहा है। 1.3 लोगों की जनसंख्या लगातार भारत देश में बढ़ती जा रही है और इस आबादी में एक बड़ा हिस्सा नौजवानों का भी है।
भारत में लोगों को मजबूत आर्थिक वृद्धि के बावजूद सुचारु रुप से रोजगार नहीं मिल पा रहा है। भारत के ग्रामीण इलाकों में रोजगारों की कमी इसका एक मुख्य कारण माना जाता है।
बदलते हुए मौसम ग्लोबल वॉर्मिंग जलवायु परिवर्तन यह सभी कृषि को प्रभावित कर रहे हैं, जिसके कारण कृषि पर आश्रित भारत की एक बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है।
बुनियादी ढांचे की कमी वित्तीय सहायता ना मिलना और तकनीकी प्रगति ना हो पाने के कारण विनिर्माण क्षेत्र भी उतनी नौकरियां उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
बर्फीले स्थानों पर “हिमवीर सूट” करेगा सेना के जवानों की सुरक्षा
भारत की बेरोजगारी का एक मुख्य कारण शिक्षा और कौशल विकास की कमी को भी माना जाता है। भारत में बहुत से लोगों की शिक्षा पूरी नहीं हो पाती है जिसके कारण उन्हें रोजगार ढूंढना बहुत मुश्किल हो जाता है।
इसके अलावा कोविड-19 महामारी ने भारत की बेरोजगारी को चरम सीमा तक बढ़ा दिया है। इसके कारण बड़े पैमाने पर नौकरी पैसे लोगों का नुकसान हुआ है।
भारत में बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन और मेक इन इंडिया कार्यक्रम सहित बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की है। इनका देश पर क्या असर हो रहा है? चलिए जानते हैं-
भारत में जनवरी 2023 महीने में बेरोजगारी दर 7.14% थी। फरवरी का महीना आते-आते यह बेरोजगारी दर 7.45% तक पहुंच गई है।
इसके कारण देश में बेरोजगार लोगों की संख्या 33 मिलियन तक पहुंच गई है। जनवरी महीने में यह आंकड़ा 31.5 मिलियन था।
इसके पीछे का बड़ा कारण ग्रामीण बेरोजगारी का लगातार बढ़ना है। सेंटर फॉर मॉनेटरिंग इंडियन इकोनॉमी के अनुसार पिछले 4 महीनों में इसमें गिरावट तो देखी गई है।
ग्रामीण भारत में बेरोजगारी की दर बढ़कर 6.48% से बढ़कर 7.23% तक पहुंच गई है। पिछले 4 महीनों से गांव में बेरोजगारी की दर घट रही थी लेकिन अचानक फरवरी में इसमें बढ़ोतरी देखी गई है।
फरवरी में शहर में बेरोजगारी की दर जनवरी में 8.55% से घटकर फरवरी में 7.93% पर पहुंच गई है।
मुझे आशा है कि बेरोजगारी दर से जुड़ी इस खबर को जानकर आप देश की व्यवस्था से परिचित हो गए होंगे। यदि आपको यह खबर पसंद आए, तो ऐसी ही जानकारी भरी खबरों के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय अवश्य दें।
for more information click below-
1 thought on “बेरोजगारी दर ने तोड़े रिकॉर्ड गांवों का बुरा हाल”